Wednesday, October 21st, 2026

लद्दाख में भूकंप के झटके, रिएक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई तीव्रता

 
नई दिल्ली

मंगलवार रात 10 बजे भूकंप के ये झटके आए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है। केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप से जान-माल के किसी तरह के नुकसान की अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
 
देश और दुनिया में बीते कुछ दिनों में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।एक दिन पहले सोमवार को अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह और बिहार में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। अंडमान निकोबार में में सोमवार शाम सात बजकर 23 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है। भूकंप का केंद्र अंडमान-निकोबार के पोर्टब्लेयर शहर से 258 किमी दक्षिण-पूर्व में था। वहीं बिहार की राजधानी पटना में भूकंप सोमवार रात 9 बजकर 23 मिनट पर भूकंप के य झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नालंदा से 20 किमी नार्थ-वेस्ट था। पटना में 3.5 तीव्रता के भूकंप के झटके आए।


इससे पहले 12 फरवरी की रात को राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत और पाकिस्तान, तजाकिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। राजधानी दिल्ली, एनसीआर, नोएडा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू, राजस्थान और आसपास भूकंप के तेज झटके शुक्रवार रात महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलॉजी के मुताबिक, पहले 10 बजकर 31 मिनट पर 6.3 की तीव्रता के झटके आए। जिसका केंद्र तजाकिस्तान था। वहीं पंजाब के अमृतसर में 10 बजकर 34 मिनट पर आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.1 दर्ज की गई।

 

#भूकंप के झटके

Source : Agency

पाठको की राय